फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bundi Laddu sold for 160 rupees per kg and Kaju Barfi sold for 900 kg

Ghazipur News: बूंदी लड्डू 160 रुपये किलो तो काजू बर्फी 900 किलो बिका

Sat, 09 Aug 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bundi Laddu sold for 160 rupees per kg and Kaju Barfi sold for 900 kg
गाजीपुर। रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजारों में रौनक देखने को मिली। खासकर महिलाओं की भीड़ राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर रही। भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए उपहारों की खरीदारी की। त्योहार को लेकर मिठाई के दुकानदारों ने भी तरह-तरह की मिठाई तैयार कर स्टॉलों पर सजा रखा था, देर रात तक खरीदारी होती रही। बूंदी लड्डू 160 रुपये किलो तो काजू बर्फी 900 रुपये किलो बिका।भाई-बहन के प्यार और उनके मजबूत रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भीड़ नजर आई। महुआबाग में सजे हुए राखी के स्टालों पर बहनें खरीदारी करती दिखीं। वहीं भाइयों ने भी बहन को देने के लिए उपहारों की खरीदारी की। बच्चों के लिए कपड़े और चॉकलेट पैकेट लिए गए। उधर मिठाई के दुकानदारों की तरफ से एक से बढ़कर एक मिठाई तैयार कर स्टालों पर सजा दिया गया था। मांग को देखते हुए तैयारी पूरी थी। मिश्रबाजार स्थित मिष्ठान विक्रेता विशाल और सत्यजीत ने बताया कि खोवा और काजू की बर्फी, मिल्क केक, काला जाम, सोहन पापड़ी, ड्राई फ्रूट लड्डू, बेसन-बूंदी लड्डू, परवल- डोडा बर्फी सहित अन्य प्रकार की मिठाइयों को तैयार कराया गया है। आलमपट्टी स्थित मिठाई विक्रेता चंद्रभान ने बताया कि मांग के अनुरूप मिठाई तैयार कराई गई है। त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

लुभाती रहीं कार्टून वालीं राखियां-गाजीपुर। शहर की बाजारों में छोटे बच्चों के लिए भी खास तरह की राखियां आई। महुआबाग, मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, स्टेशन रोड, चीतनाथ, गोराबाजार, रौजा आदि बाजारों में दुकानों पर इन राखियों की बहार दिखाई दी। छोटे बच्चों के लिए खासतौर पर कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां छोटा भीम, डोरेमोन, टॉम एंड जेरी, मिकी माउस, स्पाइडरमैन और सुपरहीरो थीम पर आधारित राखियां खूब बिकीं। बच्चों के लिए गिफ्ट हैंपर भी बिक्री के लिए उपलब्ध थे। इस बार बहनों ने भाइयों के लिए चांदी की राखियां भी खरीदी।
विज्ञापन



मिठाई-रेट प्रति किग्रा
बेसन लड्डू- 220, बूंदी लड्डू- 160, बर्फी- 380, सोहन पापड़ी- 220, काला जाम- 360, मलाई चाप- 340,अंजीर रोल- 1000,छुआरा लड्डू- 600
ड्राई फ्रूट लड्डू- 800,काजू बर्फी- 900,पेड़ा- 380,गोंद लड्डू- 360,मिल्क केक- 320,परवल- 400,डोडा बर्फी- 320,देसी घी बेसन लड्डू- 440
खोवा रोल- 440,बैकुंठ भोग- 360,मोती भोग- 440
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:29 से अपराह्न 1:24 बजे तक-गाजीपुर। रक्षाबंधन शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि इस बार रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:29 बजे से अपराह्न 1:24 बजे तक रहेगा। इस दिन 3.30 तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। मकर के स्वामी शनि हैं। शनिवार के स्वामी भी शनि हैं। ऐसे में शनिवार, श्रवण और शनि का त्रियोग लोगों को लाभ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed