{"_id":"56feb8634f1c1b673cf00105","slug":"bullion-traders-protest-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पाद शुल्क का विरोध करने सड़क पर उतरे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पाद शुल्क का विरोध करने सड़क पर उतरे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों के बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यवसायियों और आभूषण कारीगरों के घर की महिलाओं के बाद अब उनके घर के बच्चे भी सड़क पर उतर आए हैं। गहनों पर उत्पाद शुल्क लगाने के विरोध में
जारी हड़ताल के 31वें दिन बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चीतनाथ क्षेत्र में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शित किया।
संगठन के संरक्षक गुलाब चंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार ने जिस तरह एक्साइज ड्यूटी लगाई है, उससे कई तरह की विसंगतियां पैदा हो जाएंगी। इससे कारोबारी का तो उत्पीड़न होगा ही ग्राहकों पर भी मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि गाजीपुर का कोई भी स्वर्ण कारीगर, सराफा व्यापारी इसके दायरे में नहीं आएगा। महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार को व्यवसायियों से कोई सरोकार नहीं है।
संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चार अप्रैल को सराफा व्यवसायियों के आंदोलन के समर्थन में व्यापारी नेताओं बनवारी लाल कंछल एवं श्याम बिहारी मिश्र के आह्वान पर प्रदेश भर में बाजार बंद रहेंगे। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने कहा कि चार अप्रैल को जिले की सभी दूकानें बंद रहेंगी। कोषाध्यक्ष अनूप वर्मा ने पांच अप्रैल को वाराणसी में होने वाली रैली को कामयाब बनाने की अपील की।
विज्ञापन
सक्षम वर्मा, शिवम वर्मा, आदित्य वर्मा, आयुष वर्मा, आकाश वर्मा, शिवांगी वर्मा, अमित वर्मा, सौरभ वर्मा, उज्जवल वर्मा, आर्यन वर्मा, अनन्या वर्मा, कुश वर्मा, आराधना वर्मा, स्नेहा वर्मा, सोना वर्मा, सोना वर्मा, ओम वर्मा आदि बच्चों ने क्षेत्र में जुलूस निकाला। धरना सभा में दिनेश वर्मा, राम हौसला वर्मा, संजय वर्मा, मुरली वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, रमेशचन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा, आशीष वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, विवेक सिंह शम्मी एवं वीरू वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।