फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozers run on five pucca two-storey houses

पांच पक्के दो मंजिल मकानों पर चला बुलडोजर

Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on five pucca two-storey houses
प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर अभियान जारी है। इसके चलते संबंधित अतिक्रमणकारियों में बुलडोजर का खौफ बना हुआ है। जमानिया तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के अधियारां गांव में एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से डेढ़ घंटे में पांच पक्के दो मंजिले मकान और अन्य अस्थाई कब्जे को जमींदोज कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन

एसडीएम जमानिया भारत भार्गव ने बताया कि वर्ष 2019 तत्कालीन ग्राम प्रधान के द्वारा आलाधिकारियों के यहां एक शिकायत किया गया था, जिसके बाद उनके आदेश पर सभी नौ लोगों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। तीन साल बाद जून 2022 में बेदखली का आदेश संबंधित न्यायालय के द्वारा दिया गया, लेकिन कब्जेदारों को कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया, लेकिन इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके क्रम में प्रशासन के द्वारा ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने चेताया कि दोबारा कब्जे की कोशिश पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सपा नेता अधियारां ग्राम प्रधान मदन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के इशारे पर प्रशासन उन्हें, उनके परिवार सहित उनके समर्थक लोगों को प्रताड़ित कर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed