{"_id":"631f40a9b1286d28427393d7","slug":"bulandshahr-villagers-in-aurangabad-beat-up-a-young-man-on-suspect-of-child-lifter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: औरंगाबाद में ग्रामीणों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, बच्चा चोर होने का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: औरंगाबाद में ग्रामीणों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, बच्चा चोर होने का था आरोप
Mon, 12 Sep 2022 07:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 12 Sep 2022 07:52 PM IST
सार
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर औरंगाबाद राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों के चंगुल से उसे छुड़ाया। थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में युवक मंदबुद्धि निकला। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मंदबुद्धी युवक से मारपीट
- फोटो : Social Media
विस्तार
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुन्धरा में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने मंदबुद्धि युवक को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चा चोर की अफवाह के बाद क्षेत्र में एक बार फिर से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
गांव विसुन्धरा में देर शाम मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने घूमता देखा। शक हुआ कि उक्त युवक बच्चा चोर गैंग का सदस्य तो नहीं है। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उसे गांव में घूमता हुआ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मंदबुद्धि युवक से पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक जबाब नही दे सका। इस पर ग्रामीणों का शक ओर गहरा गया।
विज्ञापन
ग्रामीण भड़क गए और युवक को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बताते हुए उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। ग्रामीणों ने उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान किसी ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर औरंगाबाद राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों के चंगुल से उसे छुड़ाया। थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में युवक मंदबुद्धि निकला। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि को ग्रामीणों ने पीट दिया था। जब पुलिस ने उससे नाम-पता जानने की कोशिश की तो वह खुद से बता पाने की स्थिति में नहीं था। इसलिए उसे छोड़ दिया गया है।
- सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी