फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Buddha did the work of threading the society into a thread

बुद्ध ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया

Thu, 07 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Buddha did the work of threading the society into a thread
शहर के छावनी लाइन में गौतम बुद्व की जयंती उनकी प्रतिमा पर पूजन करते पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा? - फोटो : GHAZIPUR
देवकली। तथागत गौतम बुद्ध जयंती समारोह कोरोना महामारी के चलते सामूहिक कार्यक्रम को स्थगित करके घर-घर मनाया गया। छावनी लाइन में स्थापित प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके विचारों एवं उपदेशों पर चलकर संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा, ग्राम प्रधान उर्मिला कुशवाहा ने माल्यापर्ण किया। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा एवं युवा नेता राजेश कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जात, पात, ऊंचनीच, पाखंडवाद को समाप्त करने में लगा दिया। देवकली में अशोक कुमार कुशवाहा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सामूहिक कार्यक्रम स्थगित करके घर-घर मनाया गया। मौके पर नरेंद्र कुमार मौर्य, डा. शैलेंद्र कुमार सिंह, निशा मौर्या, लक्ष्मी देवी, अभिषेक कुमार सिंह ने चित्र पर माल्यापर्ण किया। मौके पर पियरी में कुशवाहा महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान मीरा कुशवाहा, डा. शिवकुमार कुशवाहा, सरायतालवी में रंगजी कुशवाहा ने गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed