फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP workers burns effigy of Dayashankar

बसपाइयों ने फूंका भाजपा से निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष का पुतला

Thu, 21 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
BSP workers burns effigy of Dayashankar
बसपा प्रतीक
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा से निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर की तरफ से अभद्र जातिसूचत शब्दों का इस्तेमाल करने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने गुुरुवार  को एसपी कार्यालय के सामने दयाशंकर सिंह का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज  कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहना निंदनीय है, इसे बसपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो। ऐसा नेताओं को सूचीबद्ध किए जाए, जो समय-समय पर माहौल खराब करने का कार्य कर टकराव की स्थिति उत्पन्न करते है। दयाशंकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे। पुतला फूंकने वालों में राकेश भारती, जंगबहादुर राम, सुभाष राम सिपाही, चंदन भारती, डा. बालचंद राम, राहुल सिंह, कुलदीप कुमार, आनंद कुमार, सतीश पटेल, सतीश वर्मा, चंद्रमा प्रसाद भारती, कन्हैया, डा. सुनील कुमार, संग्राम राम, कैलाश राम, कपिलदेव राम, रामबहादुर राम, रामबहादुर राम, अवधेश यादव, संदीप कुमार, गीरधारी राम, शिवकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed