फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   businessman sucide in ghazipur distric

गाजीपुर में सुसाइड नोट लिख कर व्यवसायी ने जान दी

Thu, 29 Oct 2020 01:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 29 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
businessman sucide in ghazipur distric
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज के बर्तन व्यवसायी ने मंगलवार रात जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में बसपा से चुनाव लड़ने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मांगे गए दो करोड़ रुपये का इंतजाम न होने को कारण बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं बसपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्ड ने कहा कि वह न तो बसपा के कार्यकर्ता थे और न चुनाव लड़ाने की बात हो रही थी, पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। महराजगंज निवासी मुन्नू प्रसाद (62) के तीन पुत्र हैं। दो पुत्र डब्लू एवं बबलू मुंबई में रहते हैं। दोनों पुत्रों के साथ पत्नी दुर्गा भी वहीं रहती हैं। तीसरा पुत्र दीपक पिता के साथ रह कर बर्तन व्यवसाय में सहयोग करता है। सुबह करीब छह बजे दीपक चाय बनाकर पिता मुन्नू प्रसाद को जगाने कमरे में गया, तो चारपाई पर वह मृत मिले। सूचना पर महराजगंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्र टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विमल मिश्र ने बताया कि मुन्नू प्रसाद ठठेर गांव में साइकिल से बर्तन बेचते थे। घर वालों के अनुसार मुन्नू बसपा के सक्रिय सदस्य थे। कुछ समय से वह क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए तैयारियों में भी जुटे हुए थे।  पार्टी के हर कार्यक्रम में भाग लेते थे। कहते थे कि इस बार सदर से विधायक का चुनाव लड़ेंगे। बसपा सुप्रीमो से बात हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed