फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brother-sister relationship is the strongest rakhi

भाई-बहन के रिश्ते की मजबूत डोर है राखी

Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brother-sister relationship is the strongest rakhi
जिले के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व का शुक्रवार को उत्साह रहा। इस मौके पर जहां कई विद्यालयों में राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं इसके महत्व के बारे में बताया गया। छात्राओं ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर
विज्ञापन


उनसे रक्षा का वचन लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते की मजबूत डोर है राखी।
शहर के तुलसी सागर गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन निदेशिका रीता सिंह की अध्यक्षता

में किया गया। इसमें छात्राओं ने फूल-पत्तियों आदि से विभिन्न प्रकार की एक से बढ़कर एक खूबसूरत राखियां तैयार कर लोगों का मन मोह लिया। हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता में नम्रता प्रथम, श्वेता द्वितीय तथा अमन ने तीसरा
विज्ञापन


स्थान प्राप्त किया। निदेशिका रीता सिंह एवं प्रधानाचार्य भारती पांडेय ने राखियों का चयन किया और बच्चों के प्रयास की सराहना की। संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने पावन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधों के महत्व और पवित्रता के संदेश के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के अभिन्न रूप का भी दर्शन कराता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदना बनर्जी, राजकपूर, विजयशंकर राय, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मीना पांडेय, लल्लन सिंह,

नवेंद्र भारती, प्रवीण, प्रमिला पाल, प्रमिला चौहान, संध्या गिरी, रविंद्रनाथ प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल सुरेंद्रनगर में रक्षाबंधन पर्व पर रक्षाबंधन क्राफ्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस

मौके पर छात्रों ने छात्रों के माथे पर तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और मुंह मीठा कराया। छात्राओं को इस बात का शपथ दिलाया कि समाज में व्याप्त महिला शोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के

अंत में प्रधानाचार्य उपेंद्र कुशवाहा ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। तूलिका पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर मेहंदी

प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रेड हाउस से तबस्सुम परवीन प्रथम, अनुराधा प्रजापति द्वितीय तथा ग्रीन हाउस की प्रीति यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डा. बीएम उपाध्याय तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ

उपाध्याय ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, रमेश सिंह, शक्ति उपाध्याय, रामेश्वर वर्मा आदि मौजूद थे। अंधऊ स्थित एनएन गुरुकुल विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। छात्राओं ने

छात्रों को राखी बांधकर उनका मुंह मिठा कराया। सीईओ मंजू वर्मा ने पर्व महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य नसरीन हिना, एमडी राजीव वर्मा आदि मौजूद थे।

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, एसएसबी इंग्लिस स्कूल पटौली, मदर टेसेरा चिल्ड्रेन स्कूल दुल्लहपुर, मारकंडेश्वरम कंप्यूटर सेंटर जलालाबाद, अर्थ पब्लिक स्कूल, एनएनटी पब्लिक स्कूल दुल्लहपुर, शारदा चिल्ड्रेन स्कूल जलालाबाद में

रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार, रेनबो मार्डन स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं

ने एक से बढ़कर एक राखी बनाकर लोगों को वाहवाही लूटी। बाद में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मिठा कराया। प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल के

अध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे। उधर, चंद्रावली शिक्षा निकेतन में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाकर लोगों का मन मोह लिया। डा. स्नेह शोभा ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व के

बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इस मौके पर संरक्षिका कल्पना सिंह मौजूद थीं। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार कौशल्या विद्या केंद्र मॉडल स्कूल सिधउत में राखी बनाओ और स्लोगन लिखो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जूनियर वर्ग

में निशा वर्मा प्रथम तथा श्वेता प्रजापति द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में कंचन यादव प्रथम और अनुराधा यादव द्वितीय रहीं। स्लोगन लेखन में जूनियर वर्ग में अश्विनी प्रजापति प्रथम और अंकित कुमार द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में अजय

प्रजापति प्रथम तथा शोएब अख्तर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक शुभांशु मिश्रा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगताओं के आयोजन से बच्चों का रचनात्मक और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। इस

अवसर पर प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा, प्रशासक प्रदीप कुमार, कमलेश प्रसाद, बब्बू, बिंदू, सुमिला, सुषमा मिश्रा, अनीता उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। तरह-तरह की सजाई गई राखी तथा मिठाई की दूकानों पर खूब खरीददारी होती रही। इसके साथ ही चंदन रोली तथा पूजन सामग्रियों

की दूकान पर भी ग्राहक जमे रहे। सबसे अधिक भीड़ शाम के समय हुई, जिसके चलते कई मार्गों पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हुई।

भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर महुआबाग, मिश्र बाजार, गोराबाजार, टाऊनहाल, लंका, रौजा आदि इलाकों में पर्व के एक दिन पूर्व को खरीददारी की धूम मची रही। तरह-तरह की राखियों

तथा मिठाई की दूकानों पर लोग खरीददारी करते रहे। युवतियां तथा महिलाओं ने दूकानों से तरह-तरह के राखियों को पसंद कर खरीदारी की। दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोर, ताजपुर डेहमा, सिधागरघाट,


दुबिहा, करीमुद्दीनपुर, सैदपुर, नंदगंज, देवकली, करंडा, शादियाबाद, बहरियाबाद, सादात, भीमापार, दिलदारनगर, भदौरा, जमानिया, सुहवल आदि ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed