फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brother dies in collision between bikes, three injured including sister

Ghazipur News: बाइकों की भिड़ंत में भाई की मौत, बहन सहित तीन घायल

Wed, 06 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in collision between bikes, three injured including sister
हैदरगंज चट्टी के पास फोरलेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी के पास मंगलवार को गाजीपुर- मऊ फोरलेन मार्ग पर दो बाइकों की आमने- सामने की भिड़ंत में भाई की मौत हो गई जबकि बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घायलों का उपचार मऊ के अस्पताल में चल रहा है।
थाना क्षेत्र के मटेंहू गांव निवासी नागेश्वर राजभर (15) मित्र विश्वनाथ यादव (16) के साथ बाइक से घर से मरदह के तरफ किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान मरदह की तरफ से मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हकीतपुरा मुहल्ला निवासी सत्यम विश्वकर्मा (24) की बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घायल सत्यम विश्वकर्मा और पीछे बैठी बहन सलोनी उर्फ बॉबी (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मऊ स्थित अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान सत्यम विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर टक्कर में क्षतिग्रस्त बाइकों को मटेहूं चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी आनंद कुमार भारती ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed