फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brilliant sunny bumper relieved

धूप खिली भरपूर राहत मिली खूब

Sat, 24 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
िछले चार दिनों से कोहरे का जबरदस्त प्रभाव जारी है। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण फर्राटा भरने वाले वाहन फाग लाइटों की रोशनी के सहारे रेंगते नजर आए। बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दिन में 11 बजे अच्छी धूप निकलने के साथ ही लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन


लोगों ने धूप का आनंद लेकर ठंड से राहत पाया। महिलाओं ने मकानों की छतों पर धूप सेंकने के साथ ही बिस्तर और कपड़ों को भी धूप दिखाया। शाम ढलते ही फिर गलन और ठंड का प्रभाव बढ़ गया।
विज्ञापन


नवंबर माह की शुरुआत से ही ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरु कर दिया। दिसंबर माह में ठंड में इजाफा होने के साथ ही कोहरे का कहर भी शुरु हो गया। पिछले चार दिनों से देर रात में कोहरा गिरने का सिलसिला शुरु हो रहा है, वह दिन में 10 से लेकर 11 बजे तक जारी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड की वजह से एक तरफ जहां आम जन-जीवन पूरी तरह से हो गया है, वहीं कोहरा की वजह से यातायात भी जबरदस्त रूप से प्रभावित हो रहा है। एक घंटा की दूरी वाहन सवारों को दो ढाई घंटे में तय करनी पड़ रही है। आज कोहरा का आलम यह था कि काफी दूर की कौन कहे, पास की वस्तु भी नहीं दिखाई दे रही थी।

गर्म कपड़ों पहनने के बावजूद कोहरा का बीच छात्र कांपते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरा की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बाइक और चारपहिया वाहन हेड लाइट और इंडीकेटर की रौशनी के सहारे मार्गों पर रेंगते नजर आए। चाहकर भी वह वाहनों की रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे हैं।


सुबह ठंड से राहत के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दिन में 11 बजे अच्छी धूप निकलने का साथ ही लोगों के चेहरे चमक बढ़ गई। लोगों ने धूप से आनंद लेकर ठंड से राहत पाया। महिलाओं ने मकानों की छतों और पर धूप सेंकने के साथ ही बिस्तर और कपड़ों को भी धूप दिखाया। छोटे-छोटे बच्चे भी घरों के बाहर उछल-कूद करते हुए नजर आए।

सूर्यास्त होते ही पुन: गलन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed