फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bright in the shops, people gathered for shopping

Ghazipur News: दुकानों में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Fri, 21 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bright in the shops, people gathered for shopping
ईद के पर्व से बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। लोग सुबह से ही बाजार में खरीदारी करने में जुटे हुए है। उधर, मुस्लिम बहुल इलाकों की दुकानों में भी रौनक बढ़ गई है। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोग एक माह से तैयारी में जुटे हैं। लोग सेवई की खरीदारी के साथ ही खाने-पीने के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं पर्व के लिए वस्त्र और आभूषण की भी खरीदारी खूब हो रही है। नगर में किराना दुकान, जूता चप्पल, कपड़ा के साथ चूड़ी की दुकानों भीड़ अधिक दिख रही है। सुबह से ही बाजार में खरीदार करने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग आ रहे है। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, प्रकाश नगर, टाउन सहित अन्य बाजारों में पर्व से बाजार गुलजार हो गए है। इस बार बाजार में महिलाओं के लिए नायरा सूट, लहंगा सूट, सरारा सूट आदि की डिमांड है। वहीं पुरूष और बच्चे पठानी कुर्ता पजामा, पंजाबी कुर्ता का खूब डिमांड है। दुकानदारों का कहना है कि अब पर्व का आखरी बाजार चल रहा है। ऐसे में दुकानदार ग्राहकों को आकर्षक आफर देकर लुभाने की प्रयास कर रहे है। वहीं बाजार में ग्राहक से जाम की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed