सेतु की मरम्मत का कार्य पूरा, लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एक दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 24-97 के गंगा नदी पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु के पिलर नंबर एक और दो के मध्य स्थित ज्वाइंटर एवं स्लैब में ओवरलोड वाहनों के संचालन से दरार पड़ गई थी। आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता अवधेश कुमार और ब्रिज कारपोरेशन विकास इंटरप्राइजेज इलाहाबाद के मैनेजर की निगरानी में ज्वाइंट और स्लैब का मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
सुबह सात बजे से शुरू हुआ मरम्मत कार्य लगातार नौ घंटे तक चला। मरम्मत कार्य के दौरान पुलिस की ओर से बैरीकेटिंग कर वाहनों को रोका गया था। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता लालजी और अवर अभियंता ने बताया कि सेतु के ज्वाइंटर और स्लैब में पड़ी दरार के मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। पुल वाहनों के लिए खोल दिया गया है।