फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bridge repairs completed, putting jam

सेतु की मरम्मत का कार्य पूरा, लगा जाम

Mon, 05 Dec 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bridge repairs completed, putting jam
सुहवल के हमीद सेतु के पिलर की मरम्मत के दौरान लगी वाहनों की कतार।
वीर अब्दुल हमीद सेतु के पिलर नंबर एक और दो के मध्य ज्वाइंटर और स्लैब में पड़े दरार का मरम्मत कार्य सोमवार को पूर्ण  हो गया। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही पुल वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। कार्य पूर्ण होने पर विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


बीते एक दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 24-97 के गंगा नदी पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु के पिलर नंबर एक और दो के मध्य स्थित ज्वाइंटर एवं स्लैब में ओवरलोड वाहनों के संचालन से दरार पड़ गई थी। आज सुबह  राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता अवधेश कुमार और ब्रिज कारपोरेशन विकास  इंटरप्राइजेज इलाहाबाद के मैनेजर की निगरानी  में ज्वाइंट और स्लैब का मरम्मत कार्य शुरू हुआ।

विज्ञापन

 

 

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मरम्मत कार्य लगातार   नौ घंटे तक चला। मरम्मत कार्य के दौरान पुलिस की ओर से बैरीकेटिंग कर वाहनों को रोका गया था। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग  के अधिशासी अभियंता लालजी  और अवर अभियंता ने बताया कि सेतु के ज्वाइंटर और स्लैब में पड़ी दरार के मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। पुल वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed