फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brick wall collapses; laborer crushed to death

Ghazipur News: भरभराकर गिरी ईंट की दीवार, दबकर मजदूर की मौत

Tue, 12 May 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brick wall collapses; laborer crushed to death
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दीवार के पास बैठे मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि तारनपुर निवासी ओमप्रकाश पाल (56) घर के पास खड़ी पुरानी ईंट की दीवार के पास बैठे थे। अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और ओमप्रकाश पाल मलबे में दब गए। परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। जबतक मलबा से ओमप्रकाश को बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी शांति देवी और तीन पुत्र हैं। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed