फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breathlessness of district residents stuck, awaiting report of 53 people

जिलेवासियों की सांसें अटकी, 53 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 11 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Breathlessness of district residents stuck, awaiting report of 53 people
गाजीपुर। जिले से भेजे जा रहे कोरोना के संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आने का क्रम बना हुआ है। शनिवार को दस संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिससे प्रशासन को राहत है। यह रिपोर्ट दिलदारनगर से भेजे गए उन 13 लोगों में शामिल थे जिन्होंने जमातियों का साथ दिया था। तीन की रिपोर्ट पहले ही आ गई थी। इधर शुक्रवार को भेजे गए 36 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी बीच शनिवार को 17 और संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग कर वाराणसी भेजा गया। इस प्रकार अब तक 53 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले भर से शनिवार तक कुल 136 संदिग्धों के सैंपल वाराणसी जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 83 की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें से पांच पाजिटिव मिले थे। गाजीपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों के मिलने के बाद दहशत फैली हुई है। प्रशासन की ओर से मरीजों की हिस्ट्री पता की जा रही है। उनसे जुड़े लोगों तथा परिजनों की सैंपलिंग की जा रही है। सबसे पहले शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों में तीन पाजिटिव आए। इसके बाद दिलदारनगर में वह दो मरीज मिले जो इनसे मिले जुले थे तथा वहां के जलसे में शामिल हुए थे। इस समय दिलदारनगर में पुलिस ने 29 लोगों की सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंप दिया है। इसमें से आठ लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने घर से उठाकर जिला मुख्यालय स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र स्थित क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचाया और सैंपलिंग की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जमातियों से जुड़े लोगों की खोज के बाद सैंपलिंग की जा रही है। इन्हें जगह-जगह क्वारंटीन किया जा रहा है। कोरोना के खतरे से बचने के लिए सभी मास्क जरूर लगाएं, घर में रहें तथा लाकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन

जिले भर में हो रही जमातियों की खोज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों के शिमलनरे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिले भर की मस्जिदों को खंगाल कर जहां उन्हें सेनिटाइज किया जा रहा है वहीं हर स्तर पर जमातियों की खोज की जा रही है। जिले में पाए गए कोरोना से संक्रमित मरीज दिल्ली के मरकज से होकर आए जमाती हैं। यह सभी दिलदारनगर में भी एक जलसे में शामिल होकर यहां आए थे। जिले के अन्य जगहों पर दिल्ली या अन्य जगहों से आए ऐसे जमातियों से संक्रमण का पूरी तरह से खतरा है। लोगों से भी ऐसे लोगों की जानकारी देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed