फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breaking the lock house made cash

मकान का ताला तोड़कर उड़ाया नगदी

Tue, 29 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 29 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Breaking the lock house made cash
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सनेहुंआ गांव में चोरों ने एक महिला के मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नगद, जेवर समेत हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित महिला ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


सनेहुंआ गांव निवासी प्रमिला श्रीवास्तव घर में ताला बंद कर 5 सितंबर को अपनी पुत्री के साथ मायके मिर्जापुर गई थी। इसी बीच चोर घर में तालाबंद देख रात में ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर उसमें
विज्ञापन


रखे 25 हजार रुपये, हजारों रुपये के जेवरात तथा कीमती साड़ियां उठा ले गए। 28 सितंबर की शाम को जब मां-बेटी घर वापस लौटीं तो कमरे का ताला टूटा देख परेशान हो गई। घर के अंदर जाने पर देखा की कमरे में रखी आलमारी टूटी पड़ी है
विज्ञापन
विज्ञापन


और सारा सामान कमरे में इधर-उधर बिखरा पड़ा है। कीमती सामान गायब हैं। चोरी की जानकरी होने पर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस


मामले में महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed