फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Break-in and cash-goods theft

Ghazipur News: सेंध लगा नकदी-सामान चोरी

Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Break-in and cash-goods theft
खानपुर बाजार स्थित किराना स्टोर में लगी सेंध। संवाद
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एक किराना स्टोर में शनिवार की रात तीन जगहों से सेंध लगाकर घुसे चोरों ने 15 हजार रुपये और दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद तो हो गई, लेकिन चोरों ने अपना मुंह बांध रखा था। इससे उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार सोमारू ने बताया कि रात करीब तीन बजे चोरी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि वह रामलीला में हनुमान का पात्र निभाने के बाद घर लौट रहे थे। रात में दुकान के सामने से गुजर रहे तो किसी तरह की आहट नहीं मिली थी। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में तीन जगह सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार ने बताया कि एहतियात के तौर पर दुकान में कम नकदी रखते हैं। इसके बावजूद चोर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये का किराना सामान उठा ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर सामान निकालने की घटना से बाजार के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना तो रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में चोर चोरी करते दिखाई दे रहा है, लेकिन मुंह ढका होने के कारण पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। दुकानदार ने खानपुर थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरी
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन बाजार चौकी क्षेत्र के बड़ेसर स्थित नगर कॉलोनी मोड़ के पास शनिवार की देर रात चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर चार क्विंटल अरहर, सात कुंतल क्विंटल और ट्रैक्टर की दो बड़ी बैटरियां चुरा ले गए। पीड़ित किसान बालिस्टर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला चटका दिया और गोदाम में रखा 4 क्विंटल अरहर, 7 क्विंटल सरसों सहित ट्रैक्टर की दो बड़ी बैटरियां लेकर गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed