फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BRC Danapur won the title by defeating BEG Roorkee in an easy match

Ghazipur News: आसान मुकाबले में बीईजी रुड़की को हराकर बीआरसी दानापुर ने जीता खिताब

Thu, 02 Feb 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
BRC Danapur won the title by defeating BEG Roorkee in an easy match
मौधा क्षेत्र के अठगांवा स्थित एलएसडीएस स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में बीआरसी दानापुर ने बीईजी रुड़की को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। सांई सोनीपत को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में बीआरसी दानापुर के विनय बेंगुरा, शफीक मिंच, मुकेश लाकड़ा, संजय हिरेंच और सैमुअल टोप्पो ने क्रमश: छठवें, आठवें, 26वें, 51वें एवं 57वें मिनट में गोल किए। जबकि बीईजी रुड़की के प्रदीप मौर्य ने 49वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सांई सोनीपत ने मेजबान टीम एलएसडीएस को 4-0 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मिर्जापुर के एमएलसी विनीत सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। खानपुर के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख व्यवसाई शिवशंकर सिंह, अमित सिंह, आलोक सिंह, गुंजन सिंह, रामजीत यादव, मिथिलेश दीक्षित, राधा विनोद तिवारी, विशाल सिंह आदि मौजूद थे। आयोजक पूर्व एमएलसी डा. कैलाश सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed