फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brbrakr dropped earthquake resistant available

भरभराकर गिरा भूकंपरोधी कमरा

Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Brbrakr dropped earthquake resistant available
भरभराकर गिरा भूकंपरोधी कमरा
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत कृतसिंहपुर गांव में स्थित बेसिक  प्राइमरी पाठशाला का भूकंपरोधी बना कमरा शनिवार की दोपहर बाद अचानक भरभरा  कर गिर पड़ा। संयोग रहा कि कमरे गिरने से कुछ देर पूर्व ही विद्यालय की  छुट्टी हो चुकी थी। स्थिति यह रही 2002 में बने कुल चार कमरों में से तीन  कमरे गिर पड़े जबकि एक की हालत जर्जर बनी हुई है।
विज्ञापन

 जखनिया ब्लाक अंतर्गत कृतसिंहपुर गांव में स्थित बेसिक  प्राइमरी पाठशाला में वर्ष 2002 में लाखों रुपये की लागत से चार भूकंपरोधी  कमरे बनाए गए थे।
विज्ञापन


आज दोपहर को स्कूल की छुट्टी के कुछ देर बाद  ही अचानक चार में से तीन कमरे भरभरा कर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के  मुताबिक यदि यह कमरे कुछ देर पहले गिरे होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।  प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार के मुताबिक विद्यालय में कुल 104 बच्चे पंजीकृत  हैं जिसमें से 61 बच्चे उपस्थित थे जो घटना के कुछ  देर पूर्व ही विद्यालय की छुट्टी हो जाने से सभी बच्चे अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान योगेश  यादव ने बताया कि विद्यालय के कमरे बरसात में झरने की तरह झरते रहने की  सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि जब  विद्यालय भवन 2002 में बन रहा था उसी समय अनियमितता की शिकायत की गई  थी, भवन निर्माण सामग्री बहुत घटिया होने के चलते इसकी बार-बार शिकायत की  गई उसके बावजूद विभाग ने उक्त  विद्यालय को हैंडओवर लेकर उसमें पठन पाठन शुरू करवाया।


जबकि ग्रामीण प्राय:  उसके कमजोर वह घटिया होने की शिकायत करते रहे। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि इस भवन के  कमजोर होने की शिकायत प्राप्त होने के साथ ही उक्त कमरे विभाग की तरफ से  प्रतिबंधित किये जा चुके थे, जिसके आधार पर कमरों में ताले बंद कर दिए गए  थे।

जहां बच्चों को बैठाया नहीं जाता था फिर भी यह विद्यालय परिसर में  था, यदि विद्यालय समय में दुर्घटना हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed