फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boy and girl, killed in accident

हादसों में बालक और महिला की जान गई

Sat, 05 Nov 2016 12:26 AM IST
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के जंगीपुर तथा शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में एक बालक और विवाहिता की मौत हो गई। जंगीपुर में जहां सड़क पर बना गड्ढा विवाहिता की मौत कारण बना, वहीं तेज रफ्तार बोलेरो ने बालक की जान ले ली। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान जहां गाजीपुर-मऊ मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा, वहीं गाजीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर घंटों जाम           लगा रहा।
मरदह कैथवलिया निवासी श्याम नारायण यादव की पत्नी सुमन यादव(32) अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार स्थित बाराबंगला मुहल्ला में आई थी। शुक्रवार की सुबह अपने भाई के साथ बेटे सूरज का इलाज कराने के लिए जंगीपुर जा रही थी। इसी दौरान देवकठिया मोड़ के पास टूटी सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ते ही वह अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन

  हादसे में सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई और बेटा बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर  शराब के नशे में था। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग को जाम कर दिया। लोग मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने तथा चालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन पर जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गौसपुर बुजुर्गा गांव निवासी कमलेश यादव के10 साल के बेटे सुदामा के साथ हुई। वह किसी काम सुदामा सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

   हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने शव रखकर गाजीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस  ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों                       पर अड़े रहे। सीओ सदर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे और बोलेरो चालक के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, इसके  बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed