फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boulders are being installed at a cost of Rs 50 lakh to protect the rail cum road bridge from floods

Ghazipur News: रेल सह रोड ब्रिज को बाढ़ से बचाने के लिए 50 लाख से लगाए जा रहे बोल्डर

Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Boulders are being installed at a cost of Rs 50 lakh to protect the rail cum road bridge from floods
गंगा पर बने रेल सह रोड ब्रिज को कटान व बाढ़ से बचाने के लिए 50 लाख की लागत से बोल्डर लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बोल्डरों के लगने से रेल सह रोड ब्रिज के पिलरों का सुरक्षा कवच तैयार हो जाएगा। बाढ़ से पिलरों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
नगर के रजागंज के पास रेल सह रोड ब्रिज के पिलर के किनारे बोल्डर के माध्यम से कटानरोधी कवच तैयार किया जा रहा है। यह कार्य आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) की ओर से कराया जा रहा है। आरवीएनएल का दावा है कि बोल्डर लगाने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
सितंबर महीने में जनपद में बाढ़ आने की आशंका रहती है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि सितंबर से पहले यह कार्य पूरा हो जाएगा। गंगा पर रेल सह रोड ब्रिज का निर्माण 420 करोड़ की लागत से हुआ है।
विज्ञापन

सेतु 14 पिलरों पर टिका हुआ है। परियोजना की आधारशिला 14 नवंबर वर्ष 2016 में रखी गई थी। इसकी क्षमता 100 टन भार है। प्रदेश का यह इकलौता पुल है, जिसका निर्माण नट-बोल्ट पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल ब्रिज पूर्वोत्तर रेलवे मंडल व दानापुर को जोड़ने जोड़ता है। वर्ष 2024 में 10 मार्च को रेल सह रोड ब्रिज का लोकार्पण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed