फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Borders sealed, IG-Commissioner took stock

सीमाएं सील, आईजी-आयुक्त ने िलया जायजा

Mon, 20 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Borders sealed, IG-Commissioner took stock
अग्निपथ योजना के विरोध और बवाल के साथ भारत बंद को देखते हुए सुबह पांच बजे से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। गैर जनपदों के बार्डरों को जहां सील कर दिया गया। वहीं प्रत्येक थाना परिसरों में करीब 400 युवाओं को बैठाने के साथ उन पर नजर रखी गई। इधर सुबह 7.30 बजे वाराणसी परिक्षेत्र कमिशन दीपक अग्रवाल और आईजी के सत्यनारायणा ने डीएम और एसपी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करने के साथ दिशा- निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे नगर के चप्पे-चप्पे के साथ सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, लंका बस स्टैंड, रौजा निजी बस स्टैंड, जमानिया तिराहा बस स्टैंड के अलावा प्रमुख स्थानों पर तैनात हो गई। इधर वाराणसी, मऊ, बलिया, रसड़ा और बिहार के बार्डरों को सील करके चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशन के बाहर और परिसर पर पर्याप्त पुलिस टीम चक्रमण करने के साथ आने वाले प्रत्येक लोगों पर नजर बनाए हुए थी। बार्डरों पर आने वाले वाहनों की जांच और जनपद में आने के कारणों की पूछताछ के बाद अधिकांश लोगों को लौटा दिया गया। इधर सुबह 7.30 बजे वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी के सत्यनारायणा और कमिशनर दीपक अग्रवाल मुख्य मार्गों और बार्डरों का निरीक्षण करते हुए सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह के साथ चक्रमण करने के अलावा ट्रेनों से आने वाले यात्रियों से पूछताछ भी की गई। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड पहुुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों, महिला पुलिस कर्मियों एवं पीएसी के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इधर जिले के सभी थाना परिसरों को युवाओं को बैठाया गया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि करीब 400 के आस-पास युवाओं को बैठाया गया था। वहीं अधिकारियों द्वारा चक्रमण भी किया जा रहा था। दोनों अधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के संग बैठक की गई और आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है। इस संबंध में आईजी के सत्यनारायणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। जिले में शांति व्यवस्था बनी हुई है। अगर कोई युवा उपद्रव करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बार्डर रहे सील, चक्रमण करती रही पुलिस
सेवराई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी-बिहार सीमा को बंद कर दिया गया। दोनों प्रदेशों में आने जाने वाले एवं यात्री बसों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने बॉर्डर पर आकर स्थिति का जायजा लिया। इधर ट्रेनों परिचालन बंद है। दानापुर मंडल से चलने वाली कई जोड़ी ट्रेनें निरस्त रही तो गहमर स्टेशन पर लगने वाली हावड़ा अमृतसर मेल एवं विभूति एक्सप्रेस अपने गंतव्य को जा सकी। इसके अलावा सारी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से सीओ विधि भूषण मौर्य, एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र का चक्रमण करते नजर आए। वहीं बिहार प्रांत के बक्सर के डीएम के निर्देश पर बारा कर्मनाशा पुल के पास बिहार बॉर्डर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वहां भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है आने जाने वाले मालवाहक एवं सवारी बसों को भी आवागमन रोक दिया गया है। संदिग्ध लोगों एवं वाहनों पर नजर रुक जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल करें कार्रवाई
खानपुर। थानाक्षेत्र के सिधौना बाजार में सोमवार की दोपहर वाराणसी आयुक्त और आईजी सिधौना पहुंचे। उन्होंने सिधौना चौकी इंचार्ज को निर्देश दिया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसे तत्काल पकड़ा जाये और भर्ती की तैयारी कर रहें युवाओं को जागरूक कर प्रदर्शन में भागीदारी से बचाया जाये। वही खानपुर पुलिस ने भर्ती की तैयारी के लिए चला रहे कोचिंग सेंटर पर तड़के सुबह छापमारी करते हुए छात्रों को थाने ले आई और उन्हें नियम के पाठ पढ़ाया गया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा जे बताया की छात्रों को जागरूक किया जा रहा हैं और सभी से निवेदन किया गया हैं की अफवाह पर ध्यान न देकर अपनी तैयारी पर पूरी जोर लगाये। दोपहर बाद सैदपुर एसडीएम और सीओ द्वारा पूरे क्षेत्र में चक्रमण कर चट्टी चौराहे स्टेडियम, खेलकूद के मैदान पर जहां भी कुछ युवा एकत्र दिखे वहां रुक कर युवाओं को सरकार द्वारा नई सेना भर्ती योजना के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया। नोडल मजिस्ट्रेट खंड विकास अबधिकारी सैदपुर धर्मेंद्र कुमार मौर्य, औड़िहार जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कन्हैया सिंह, कोतवाल सैदपुर तेज बहादुर सिंह ने औड़िहार जंक्शन के प्लेटफार्म और बाजार में घूमकर सुरक्षा का जायजा लिया।

युवाओं को लिया गया हिरासत में
दुल्लहपुर। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने 11 युवाओं को हिरासत में लिया। जबकि भुड़कुड़ा प्रभारी कोतवाल राजू दिवाकर ने सात युवाओं को हिरासत में लिया। वहींहंसराजपुर चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने 10 युवाओं को हिरासत में लिया। सभी लोगों को शाम को सख्त हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ गौरव कुमार ने बताया कि अग्निपथ के विरोधियों को रोकने के लिए गांव से लेकर बाजारों रेलवे स्टेशन बस स्टॉप पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है तथा बेवजह घूम रहे युवाओं को हिरासत में लेकर सख्त हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed