फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bord plan

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मिलेगी अलग रंग वाली कापी

Thu, 17 Mar 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
bord plan
यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए इस बार इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों को अलग-अलग रंग वाली कापियां मिलेगी। ए और बी कापी अलग-अलग रंगों की होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। यहां तक कि विद्यालय के प्रबंध समिति के प्रतिनिधि को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को बैठने के लिए मिक्स सिटिंग प्लान बनाया जाएगा। एक ही कक्ष में अगर एक ही विद्यालय के कई विद्यार्थी एक साथ बैठे मिले तो कार्रवाई होगी। दूसरी ओर समय से कोर्स न पूरा हो पाने की वजह से कुछ छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ी हुई है। उनका कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के चलते रिवीजन तो छोड़िए कोर्स तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा में बैठना जोखिम लेने से कम नहीं है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि पाठ्यक्रम सत्तर फीसदी पूछे जाने का निर्णय लेकर बोर्ड ने सराहनीय कार्य किया है। बच्चों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा में बैठना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed