फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bolero overturned on the side of the road, the driver died

सड़क किनारे पलटी बोलेरो, चालक की मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturned on the side of the road, the driver died
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली स्थित धर्मकांटा के पास चितबड़ागांव मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक बोलेरो सड़क के बीच घूम रहे बछड़े को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा कर सड़क के किनारे पलट गई। इससे चालक बृजेश गिरी (28) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृजेश के परिवार के लोगों ने गाड़ी मालिक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बलिया जिले के परसिया निवासी जितेंद्र यादव की बोलेरो को फेंफना थाना के एकवारी गांव निवासी बृजेश गिरी चलाता था। शुक्रवार की रात फेफना से मुहम्मदाबाद की तरफ किसी काम से गाड़ी लेकर जा रहा था। भरौली चट्टी से आगे सड़क के बीच टहल रहे एक बछड़े को टक्कर मार दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकराते हुए खाई में पलट गई। बछड़ा मृत मिला, जबकि बोलरो के पहिए में पोल का टूटा तार लिपटा पड़ा था। रात का समय और लगातार हो रही बारिश के कारण आसपास के लोगों ने सुबह देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद बृजेश को बाहर निकाला गया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed