{"_id":"63f50621dfc735d3f107b793","slug":"body-of-unknown-youth-found-in-canal-sensation-ghazipur-news-c-20-1-73768-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
चेहरा काला पड़ गया था और गले में चोट के निशान भी थे
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद/ सिधागरघाट। कोतवाली क्षेत्र के सिधागर चट्टी से सलामतपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदपुर कुसुम गांव के पानी टंकी के सामने नहर में मंगलवार को एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेजवा दिया।
सिधागर चट्टी से सलामतपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदपुर कुसुम गांव के पास पानी टंकी के सामने नहर में एक कबाड़ी वाले ने शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को दिया। गांव में यह बात आग की तरह फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।
मौके पर उपस्थित ग्रामीण शव की शिनाख्त नहीं कर पाएं। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक काला रंग का पैंट, काला रंग का इनर, सफेद बनियान, भूरे रंग का लोवर पहना हुआ था। चेहरा काला पड़ गया था और गले में चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से फिरोडान नाम की कीटनाशक दवा मिली है। शव की पहचान न होने के कारण उसे अभी 72 घंटे तक मर्चरी में ही रखवा दिया गया है।