फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of married woman found hanging in room

Ghazipur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 06 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging in room
अलीपुर मदरा गांव में-------मृतका नंदिनी कश्यप। स्रोत- परिजन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव में शनिवार को विवाहिता मृत अवस्था में कमरे के पंखे से साड़ी से बने फंदे पर लटकती मिली। विवाहिता के भाई ने पति सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि सैदपुर कोतवाली के इस्माइलपुर निवासी संदीप ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2025 में बहन नंदिनी कश्यप (24) की शादी अलीपुर मदरा गांव निवासी वीरेंद्र कश्यप के साथ हुई थी। बहन को दहेज के लिए उसका पति, ससुर, सास, जेठानी प्रताड़ित करते थे। इधर, ससुरालियों ने पुलिस को बताया कि नौकरी के सिलसिले में वीरेंद्र कश्यप कुछ ही दिनों से बाहर गया हुआ है। शुक्रवार की रात नंदिनी खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उसे आवाज दी गई, लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली। इसके बाद पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ने पर नंदिनी मृत अवस्था में फंदे पर लटकती मिली। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि विवाहिता के भाई संदीप की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed