{"_id":"630667290f97536d40512a65","slug":"bob-franchise-s-shutter-broke-1-36-lakh-stolen-ghazipur-news-vns6707049162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉब फ्रेंचाइजी का शटर तोड़ 1.36 लाख चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉब फ्रेंचाइजी का शटर तोड़ 1.36 लाख चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डहरा के पास भद्रसेन बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी (शाखा) का शटर तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने एक लाख 36 हजार नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर उठा ले गए। पास में ही स्थित खाद बीज की दुकान का शटर तोड़कर दस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिए। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुटी रही। इधर देर शाम दोनों पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
जगदीशपुर गांव निवासी नीरज कुमार मौर्य भद्रसेन बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी (शाखा) का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह शाखा बंदकर घर चले गए थे। सुबह पांच बजे मिली सूचना पर जब वह पहुंचे तो देखा की शटर तोड़कर फ्रेंचाइजी के कैश बॉक्स में रखा एक लाख 36 हजार नकदी गायब था। इधर खाद बीज केंद्र दुकान के दुकानदार आशीष सिंह ने भी अपनी दुकान को देखा तो कैश बॉक्स में रखा दस हजार नकदी गायब था।
सूचना मिलते ही कोतवली के उपनिरीक्षक डीके ओझा सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइची शाखा पर पहुंचे। वहां उन्होंने संचालक नीरज कुमार मौर्या जमा कैश और निकासी का ब्यौरा मांगा। रजिस्टर पर मिलान करने पर पुलिस को कुल 95 हजार रुपये कैश उपलब्ध होने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
इधर बैंक ऑफ बड़ौदा सैदपुर शाखा के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि फ्रेंचाइजी संचालक नीरज कुमार मौर्या ने चोरों द्वारा एक लाख 36 हजार रुपये उड़ाने और सीसीटीवी के डीबीआर पर हाथ साफ करने की जानकारी दी है। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मालूूम हो कि दो वर्ष पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक नीरज मौर्या के पिता रामदुलार से तरवनीय रेलवे क्रासिंग के पास से लुटेरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे।