फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Blood stains on the walls are giving testimony of the incident

Ghazipur News: दीवारों पर लगे खून के धब्बे दे रहे वारदात की गवाही

Fri, 26 Dec 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Blood stains on the walls are giving testimony of the incident
गहमर गांव के खेलू राय पट्टी स्थित मकान के दरवाजे पर फैला खून। संवाद
गहमर। खेलूराय पट्टी की गलियाें और दीवारों पर लगे खून के धब्बे दो युवकों की हत्या की जघन्य वारदात की गवाही दे रहे थे। जगह-जगह खून फैला था।
विज्ञापन

पोखरे के पास सौरभ, विक्की और अंकित की बाइक खड़ी थी। दो गलियों में घसीटने के निशान थे। पोखरे के पास घास में मांस के लोथड़े पड़े थे। वहीं, खेलूराय पट्टी में दहशत का माहौल था। ज्यादातर घरों में ताले लगे थे। महिलाएं और बच्चे छत पर मौजूद थे। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पुलिस खेलूराय पट्टी पहुंची तो पोखरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर गली में बाइक खड़ी थी।
पोखरे पर छानबीन के दौरान झाड़ियों में मांस के लोथड़े मिले हैं। वहीं, पोखरे की ओर जाने वाली वाली 50 मीटर और 100 मीटर की दो गलियों में खून फैला था। पोखरे के पास स्थित एक मकान की दीवार और गेट पर पर खून के धब्बे थे। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने बहुत वीभत्स तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

इधर, खेलूराय पट्टी में सुबह से ही सन्नाटा पसरा था। ज्यादातर घरों में ताले बंद थे, जबकि महिलाएं और बच्चे छत पर थे। उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। घटना के बारे में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। वहीं, पुलिस घटना स्थलों को चूने से घेरकर जांच में जुटी रही। देर शाम तक पुलिस के बड़े अधिकारी भी छानबीन और पूछताछ में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed