फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Blood donation can be given to life

रक्तदान से दिया जा सकता है जीवनदान

Sun, 30 Jul 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा समाजसेवी संगठन एवं हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में स्थानीय इंटर कालेज परिसर में रविवार को पौधरोपण एवं शिवाला चट्टी पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 18 लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि 16 ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी को जीवनदान दिया जा सकता हैै।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौधरोपण बहुत ही पुनीत कार्य है। हम सभी का दायित्व बनता है कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए। भाजपा सरकार अपने किए गए वादों के अनुरूप विकास कार्य करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर गौरा स्थित जर्जर परिवार कल्याण उपकेंद्र के लिए हर संभव मदद देने के साथ ही क्षेत्र के विकास लिए जरूरत पड़ने पर धन की कमी नहीं होने की बात कही। रक्तदान करने वालों में विवेक सिंह, राहुल कुमार, आलोक राय, अमित कुमार कुश्वाहा, पृथ्वी राय, विकास गुप्ता, धनंजय पांडेय, आशुतोष कुमार राय, इश्तियार खां, दिनेश कुमार राय, राहुल राय, राजेश पांडेय, दिव्यांशु गुप्ता, अमित कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीएमओ डा. गिरीशचंद्र मौर्या, साकेत कुमार, रघुनंदन, बृजेश, पवन, दुर्गेश राय अक्षय, अमित सिंह, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा तथा संचालन अविनाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed