फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Block Hut station to be built between Railkam Road Bridge and Rajaganj

रेलकम रोड ब्रिज और रजागंज के बीच बनेगा ब्लॉक हट स्टेशन

Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block Hut station to be built between Railkam Road Bridge and Rajaganj
ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड के विस्तारीकरण के पहले चरण के तहत चल रहा निर्माण कार्य प्रगति पर है। ऐसे में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज और रजागंज पुलिस चौकी के बीच ब्लॉक हट स्टेशन बनेगा। 25 लाख की लागत से बनने वाले इस स्टेशन के डिजाइन का काम शुरू हो चुका है। वजह सुखदेवपुर चौराहे के पास वाई जक्शंन होने के चलते एक ट्रैक गाजीपुर घाट और दूसरा सिटी स्टेशन पर जाएगा। इसके बन जाने से ट्रेनों के संचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी। ब्लाक हट स्टेशन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इस महत्वपूर्ण पहले चरण की परियोजना के पूरा होने के बाद इसके ट्रायल के लिए मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद नए रूट से पैसेंजर, एक्सप्रेस, मेल और मालगाड़ी का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके लिए निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज और रजागंज पुलिस चौकी के बीच ब्लॉक हट स्टेशन स्थापित होगा, जो अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली, संकेतक जैसे आटोमैटिक मशीनों से सुसज्जित होगा। यहां एक स्टेशन मास्टर की भी तैनाती होगी, जिससे दोनों ट्रैकों के तरफ से आने वाली ट्रेनों को उनके सुरक्षित प्रस्थान के लिए लिंक दिया जा सके। मालूम हो कि पहले चरण की इस परियोजना को 2023 में पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed