फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BLO will conduct door-to-door calculations and surveys from October 1

एक अक्तूबर से घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे बीएलओ

Wed, 16 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
BLO will conduct door-to-door calculations and surveys from October 1
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण की तैयारी के संबंध में बैठक राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार की शाम को हुई। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण के लिए समय सारिणी निर्गत कर दी गई है। इसमें जिले के किसी भी ग्राम पंचायत के आंशिक अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्रवाई तथा बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, तत्संबंधी जानकारी देना तथा स्टेशनरी आदि का वितरण 30 सितंबर तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करने की अवधि पहली अक्तबूर से 12 नवंबर तक की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आनलाइन आवेदन की तिथि पहली अक्तूबर से पांच नवंबर तक तथा आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों को घर-घर जाकर जांच करने की अवधि छह से 12 नवंबर निर्धारित की गई है। ड्राफ्ट नामावली की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 13 नवंबर ै पांच दिसंबर तक तैयार की जाएगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर तथा ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण छह से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। दावे/आपत्तियों को प्राप्त करने की तिथि छह से 12 दिसंबर एवं दावे/आपत्तियों का निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। 20 से 28 दिसंबर तक पूरक सूची तैयार कर मूल सूची में परिवर्तित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा उनके विवरण की फीडिंग के संबंध में विस्तापूर्वक प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्धारित तिथियों में बीएलओ/पर्यक्षकों की तैनाती कराकर उनको प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ब्लाकवार कराया जाए जिसका निरीक्षण संबंधित उपजिलाधिकारी की ओर से किया जाएगा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित कर लेने को कहा कि जिस दिन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा उस दिन उस गांव के लोगों को पहले से ही पता होना चाहिए की आज बीएलओ की तरफ से सर्वेक्षण कार्य किया जाना है तथा वो गांव में मौजूद रहेंगे। इसकी सूचना पहले से ही गांव में दे दी जाए। बताया कि कंटेनमेंट जोन में सर्वेक्षण कार्य बाधित रहेगा जब तक वो कंटेनमेंट जोन से बाहर न हो जाए। कोई भी कार्मिक अगर कोरोना पाजिटिव पाए जाते हैं तो उसकी सूचना तत्काल देंगे। इस कार्य में लगे अन्य कार्मिक अपने साथ मास्क एवं सेनेटाइजर अवश्य रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर ज िलाधिकारी वि.रा. राजेश कुमार सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed