फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   blo

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे बीएलओ

Wed, 20 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
blo
गाजीपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए दो बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जिलाधिकारी लोगों को मतदान की शपथ दिलाएंगे। वहीं नए मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण भी किया जाएगा।25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2011 में की गई थी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी इसका आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा। स्कूल एवं शैक्षिक संस्थाओं में लोकतंत्र एवं मतदाता सहभागिता विषय पर विभिन्न गतिविधियों जैसे निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, माकपोल, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि दिवस की पूर्व संध्या अथवा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन इसे आनलाइन आयोजित किया जाएगा। राइफल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी की ओर से मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सभी तहसीलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शपथ दिलाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ मुहम्मद बाबर एवं कौशल श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed