फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Blind woman molested, case registered

Ghazipur News: नेत्रहीन महिला से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Blind woman molested, case registered
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नेत्रहीन महिला से छेड़खानी और मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रयागराज जनपद के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि बीते दिसंबर में गाजीपुर आई थी। पति राइस मिल में काम करते हैं। बीते एक जनवरी को शाम करीब सात बजे घर पर वह अकेली थी। इस दौरान एक अंजान व्यक्ति घर में घुसा गया और पति के बारे में पूछा। जब उसे यह पता चला कि पति सब्जी लेने गए हैं तो वह उसे घर से बाहर घसीटते हुए लाया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई भी की।
विज्ञापन

चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाया। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि गांव के लोगों ने आरोपी युवक का नाम भी बताया। इधर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, घटना के दूसरे दिन भी दबोच नहीं सकी। वहीं, इस तरह के दुस्साहसिक घटना से गांव के लोगों में भय है। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed