{"_id":"5ed52dc58ebc3e90b57abbdf","slug":"black-workers-tied-up-and-staged-a-protest-ghazipur-news-vns5278391147","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर विद्युत कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर विद्युत कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विद्युत कर्मियों ने सोमवार को इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर संघर्ष समिति के जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 में कहा गया है कि नई टैरिफ नीति में सब्सिडी और क्रास सब्सिडी समाप्त कर दी जाएगी और किसी को भी लागत से कम मूल्य पर बिजली नहीं दी जाएगी। बताया कि अभी किसानों, गरीबी रेखा के नीचे और 500 यूनिट प्रति माह बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, जिसके चलते इन उपभोक्ताओं को लागत से कम मूल्य पर बिजली मिल रही है। अब नई नीति और निजीकरण के बाद सब्सिडी समाप्त होने से स्वाभाविक तौर पर इन उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी होगी। बिजली की लागत का राष्ट्रीय औसत 06.78 रुपए प्रति यूनिट है और निजी कंपनी द्वारा एक्ट के अनुसार कम से कम 16 प्रतिशत मुनाफा लेने के बाद 08 रुपए प्रति यूनिट से कम दर पर बिजली किसी को नहीं मिलेगी। इस प्रकार एक किसान को लगभग 6000 रुपया प्रति माह और घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 से 8000 रुपया प्रति माह तक बिजली बिल देना होगा। विरोध प्रदर्शन में इंजीनियर आशीष चौहान, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन पूर्वांचल अध्यक्ष शत्रुधन यादव, महेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार, सहायक अभियंता शिवम राय, अभिषेक राय, मिठाई लाल, श्यामनारायण चौरसिया, विजय कुमार, अवर अभियंता संघ के अविनाश सिंह, तपस कुमार, रोहित खरवार, इंद्रजीत पटेल, नीरज सोनी, प्रमोद यादव, संतोष मौर्य, पंकज जायसवाल, मिथिलेश यादव, नीरज कुमार, प्रेमचंद, अरविंद कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा, अश्वनी सिंह, जेपी बाबू, शशिकांत कुशवाहा, विजयशंकर राय, विष्णु राय, विनय तिवारी आदि शामिल रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 के विरोध में काली पट्टी बांधकर नगर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा, गुप्तेश्वर राम, रविंद्र यादव, कपिल गुप्ता, मदन यादव, विनय तिवारी, रामप्रवेश बाबू, अशोक यादव, पीयूष, जीवन वर्मा, मृत्युंजय तिवारी, विजय शंकर राय, विष्णु राय, विनय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। खानपुर संवाददाता के अनुसार रामपुर सौना, अनौनी विद्युत उपकेंद्रों के विद्युत कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। विरोध प्रदर्शन में जेई नाथू यादव, अरविंद मिश्रा, आदिल अली, अनुराग सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, सुनील, आशीष चौहान, राजेश आदि शामिल कर्मी शामिल रहे।