{"_id":"646a65a89619d27b34009644","slug":"bjps-campaign-will-run-from-june-1-to-30-dilip-patel-ghazipur-news-c-20-1-216373-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से 30 जून तक भाजपा का चलेगा महाभियान: दिलीप पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से 30 जून तक भाजपा का चलेगा महाभियान: दिलीप पटेल
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल 29 जून को पूरा होगा
- जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद मंडल कार्यसमिति की बैठक होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भाजपा की केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है । यह बातें काशी क्षेत्र के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने नगर के वंशी बाजार स्थित एक पैलेस में जिला कार्यसमिति की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार नौ वर्ष का कार्यकाल जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 29 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में एक जून से 30 जून तक पार्टी द्वारा निर्धारित महाभियान में एक कार्यकर्ता को समर्पित रूप से लगकर देश और प्रदेश के विकास मानक और जन कल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन शक्ति को मजबूत करना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के इस अभियान का क्रियान्वयन लोकसभा स्तर पर होगा। जिसमें विशाल जनसभा, प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, सोशल मीडिया मीट तथा विकास तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बैठक की कार्ययोजना तथा प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सामाजिक और भौगोलिक विसंगतियों के बीच भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व लगातार समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर सम्मान प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के योजना रचना के विषयांतर्गत आयोजित यह कार्यसमिति बैठक के बाद तीन दिनों 22, 23 और 24 मई में जिले के सभी 34 मंडलों की कार्यसमिति आयोजित की जाएगी। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने धन्यवाद आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि महाभियान के तहत संगठन को मजबूत करने का कार्य छूट न जाए। इसका प्रयास एक-एक कार्यकर्ता को करना चाहिए।
लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने 30 मई से 30 जून तक के बीच लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने वृत्त निवेदन किया तथा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने पिछले कार्यसमिति बैठक के बाद मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में प्रस्ताव रखते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
सत्र समापन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं संचालन अवधेश राजभर ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और जयप्रकाश गुप्ता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, सुशीला सोनकर को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, विजय शंकर राय, रामतेज पांडेय, विजय मिश्र, कालीचरण राजभर, महामंत्री प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।