{"_id":"5f0c7eb08ebc3e63e607278e","slug":"bjp-workers-did-incomparable-work-in-the-lockdown-ghazipur-news-vns5355878128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय कार्य किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय कार्य किया
विज्ञापन
जंगीपुर। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लाकडाउन के दौरान सेवा का जो कार्य किया है वह अद्वितीय एवंअतुलनीय है। इतना कार्य किसी संस्था या अन्य राजनैतिक दलों ने नहीं किया है। यह बातें सोमवार को जंगीपुर विधानसभा के वर्चुवल सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कार्यकर्ताओं की भूमिका रही है वह प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट है। इसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सेवा ही संगठन कार्यक्रम में कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के कारण मंदी के दौर में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के लिए गति देने का काम किया। गरीब कल्याण योजना आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने भारत में घरेलू उद्योग धंधों के व्यापक विस्तार की जरूरत बताया। कहा कि इससे देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। विपक्षी सरकार के अच्छे कार्यों से विचलित हैं और देश की जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने विधानसभा की भौगोलिक एवं सांगठनिक संरचना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, ब्रजेंद्र राय, सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, नरेंद्र सिंह, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राजेश चौहान, अरविंद राय, मन्नू राजभर, अभय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा ने भाग लिया। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह और पूर्व जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।