फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP's slogan of Sabka Saath, Sabka Vikas is false

भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा

Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
BJP's slogan of Sabka Saath, Sabka Vikas is false
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कुसुम्ही कला, ढेलवां गांव में समाजवादी चौपाल का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कहा कि पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा ने पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के वादे के साथ लड़ा था लेकिन बाद में उनको अपमानित किया गया। योगी कैबिनेट में बिंद और केवट समाज का एक भी मंत्री नहीं है। भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा पूरी तरह से झूठा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी की नहीं है। यह सरकार केवल सरकारी संपत्तियों को बेचकर पूंजीपतियों की झोली भरने का काम कर रही है। भाजपा की मानसिकता पिछड़ा और गरीब विरोधी है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही हैं। इस दौरान राजेश कुशवाहा, परशुराम बिंद, अशोक बिंद, कमलेश बिंद, सूरजराम बागी, अरुण, अरविंद, सत्या यादव, जगतमोहन बिंद, सदानंद कनौजिया, संतोष यादव, जयराम, जितेंद्र, चंद्रिका व पियूष आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अवधेश कश्यप और संचालन प्रभुनाथ और ढेलवा में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमलेश बिंद और संचालन प्रभुनाथ राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed