{"_id":"61be20ef810443293c48e425","slug":"bjp-s-jan-vishwas-rally-will-start-from-the-district-today-ghazipur-news-vns628685456","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से आज शुरू होगी भाजपा की जन विश्वास रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से आज शुरू होगी भाजपा की जन विश्वास रैली
विज्ञापन
मरदह के राजभर बस्ती स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जन विश्वास रैली का आगाज रविवार को शहर के लंका मैदान से होगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैली का शुभारंभ करेंगी। वे जनसभा को संबोधित करेंगी। रैली की सफलता के लिए शनिवार को प्रदेश और जिले के नेता दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री, काशी क्षेत्र प्रभारी और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रदेश में रविवार को ही भाजपा की ओर से सभी क्षेत्रों से छह जन विश्वास यात्रा का एक साथ आगाज हो रहा है। काशी क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ गाजीपुर के लंका मैदान से होगा। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं ब्रिजेश पाठक होंगे जो रैली का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का तेज गति से विकास किया है और उत्तर प्रदेश की खो चुकी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देकर सभी को पहचान दिलाने का काम किया है। अब प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। यहां कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडाराज, आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई हुई है। इन सभी बातों के आधार पर विगत साढे़ चार वर्ष में जनता का विश्वास हासिल हुआ है। उसी को लेकर इस यात्रा का नाम जन विश्वास रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 3 जनवरी को अमेठी में खत्म होगी। साथ ही सभी छह यात्राओं का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में जनसभा को संबोधित कर करेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने किया जनसंपर्क
गाजीपुर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को जहुराबाद, जंगीपुर, सदर और जखनिया विधानसभा के राजभर समाज के लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जन चौपाल कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गरीबों के लिए एक अद्भुत मिसाल बनकर आई है। गरीब समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और लंका मैदान में होने वाली जन विश्वास यात्रा में गाजीपुर जनपद का राजभर पूरी मजबूती के साथ हिस्सेदारी करेगा। जंगीपुर के भड़सर में राजभर परिवारों से मिलने के दौरान उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को लेकर कहा कि वह अपने मुंह से जो थूक रहे हैं उन्हीं के चेहरे पर पड़ रहा है। राजभर उनकी हकीकत से वाकिफ हो चुके हैं।
विज्ञापन
काशी क्षेत्र को मथेगी भाजपा
गाजीपुर। जनपद में 19 और 20 दिसंबर को यात्रा जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यात्रा 21 दिसंबर को सकलडीहा के रास्ते चंदौली सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली की सभी विधानसभा में भ्रमण करने के बाद 22 दिसंबर को सोनभद्र जिले की सीमा में यात्रा प्रवेश करेगी। 23 दिसंबर को मिर्जापुर जाएगी। प्रयागराज जिले से होते हुए 25 दिसंबर को कौशाम्बी के विधानसभा में भ्रमण कर 26 दिसंबर को प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। 27 दिसंबर को भदोही और 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 30 को जौनपुर से होते हुए सुल्तानपुर की सीमा पहुंचेगी। इसके बाद अमेठी में यात्रा का समापन होगा।