फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Politics BJP made 34 Mandal presidents in ghazipur castes Kshatriyas Brahmins gave responsibility

UP Politics : BJP ने 15 जातियों से बनाए 34 मंडल अध्यक्ष, 8 क्षत्रिय और 6 ब्राह्मण; जानें किसको दी जिम्मेदारी

Mon, 30 Dec 2024 11:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 11:14 PM IST
सार

Ghazipur News : मंडल अध्यक्षों को लेकर जारी भाजपा की लिस्ट काफी चर्चा में है। इसे जाति की राजनीति और आंकड़े का काफी ख्याल रखा गया है। सूची में 15 जातियों से 34 मंडल अध्यक्ष है। जिले में इसके अलावा 34 नेताओं को जिला प्रतिनिधि बनाया है।

विज्ञापन
UP Politics BJP made 34 Mandal presidents in ghazipur castes Kshatriyas Brahmins gave responsibility
भाजपा ने अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।

विस्तार

भाजपा ने अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची में 15 जातियों से 34 मंडल अध्यक्ष हैं, इसमें आठ क्षत्रिय और छह ब्राह्मणों को मंडल अध्यक्ष बनाया है। तीसरे नंबर पर चार मौर्य और चौथे स्थान पर नोनिया बिरादरी से तीन नेताओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की जिला चुनाव अधिकारी राज्य सभा सांसद गीता शाक्य की हस्ताक्षरित सभी 34 मंडल अध्यक्षों और 33 जिला प्रतिनिधियों की सूची जिला सह चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने प्रदेश कार्यालय से जारी कर दी है।
विज्ञापन


जखनिया विधानसभा क्षेत्र से जखनिया प्रथम से धर्मवीर भारद्वाज, द्वितीय से अशोक चौहान, मनिहारी प्रथम प्रदीप कुमार सिंह, द्वितीय रिपुंजय गुप्ता, सादात उत्तरी से दिनेश सिंह को मंडल बनाया गया है। सैदपुर विधानसभा सीट से देवकली से अखिलेश कुशवाह, सादात दक्षिणी दिलीप पांडेय, सैदपुर से अचल सिंह, सैदपुर पूर्वी से विजय यादव को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के करंडा मंडल से राणा सिंह, गाजीपुर नगर मंडल से प्रीति गुप्ता, सदर पश्चिमी से काशी चौहान, नंदगंज से बलवंत बिंद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जंगीपुर विधानसभा सीट में भोजापुर से प्रांशु सिंह, मरदह दक्षिणी से शिवमुनि चौहान, सदर पूर्वी से संतोष प्रजापति, सुहवल से श्रवण कुमार, बिरनो से सुनील कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष बनाया है। 

जहूराबाद विधानससभा क्षेत्र के कासिमाबाद प्रथम से प्रफुल्ल सिंह, द्वितीय से शुभांशु मिश्रा, बाराचवर प्रथम मनोज राजभर, द्वितीय से विपिन बिहारी सिंह, मरदह उत्तरी से धनंजय ओझा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भांवरकोल प्रथम से राजेश कुमार मिश्रा, द्वितीय से रोशन कुशवाहा, मुहम्मदाबाद देहात से आलोक शर्मा, नोनहरा से सुरेश गिरी, मुहम्मदाबाद नगर से सत्येंद्र राम, रेवतीपुर से कृष्ण कुमार राय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। 


जमानिया उत्तरीय से राजीव चतुर्वेदी, जमानिया नगर से तारकेश्वर वर्मा, दिलदारनगर से जय प्रकाश कुशवाहा, भदौरा मंडल अध्यक्ष के रूप में अमित सिंह सकरवार का चयन किया गया है। इसी तरहहजमानिया दक्षिण से संदीप बिंद को मंडल अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा 34 नेताओं को जिला प्रतिनिधि बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed