फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP leader pays tribute to late Krishnanand and seven party workers takes political dig at Ansari family

UP: बीजेपी नेता स्व. कृष्णानंद सहित पार्टी के सात कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि, अंसारी परिवार पर सियासी तंज

Sat, 29 Nov 2025 08:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 08:36 PM IST
सार

Ghazipur News: शहीद विधायक की पत्नी और पूर्व विधायक अलका राय ने भावुक होकर कहा कि लगातार 20 वर्षों से शहादत दिवस पर जो प्रेम और ऊर्जा आप सभी देते हैं, उसी से मैं इस लंबी लड़ाई को लड़ पा रही हूं। सभा के बाद उन्होंने गरीब महिलाओं में कंबल वितरण भी किया।

विज्ञापन
BJP leader pays tribute to late Krishnanand and seven party workers takes political dig at Ansari family
भाजपा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय को श्रद्धांजलि देते बृजेश पाठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News: भाजपा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय सहित सात भाजपा कार्यकर्ताओं की 20वीं पुण्यतिथि शनिवार को शहीद पार्क और बसनिया स्थित शहीद स्तंभ पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया।

विज्ञापन


शहीद पार्क में आयोजित मुख्य सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कृष्णानंद राय सिर्फ मोहम्मदाबाद या गाजीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के हिंदुओं की बुलंद आवाज थे।
विज्ञापन


उन्होंने अंसारी बंधुओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा यह परिवार कभी मसीहा नहीं हो सकता, यह पहले भी लुटेरा था और आगे भी लुटेरा ही रहेगा। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि राम के तीर-कमान और कृष्ण के सुदर्शन चक्र की आराधना पूरे समाज को एकजुट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दी गई श्रद्धांजलि

वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कृष्णानंद राय ने ऐसे समय में चुनाव लड़ा था, जब पूरा क्षेत्र अपराध और खौफ की छाया में था। उन्होंने कहा कृष्णानंद राय की शहादत ने अपराधियों की कमर तोड़ी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही कृष्णानंद राय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पीयूष राय और उनके चचेरे भाई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक अलका राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता और संचालन पूर्व कैप्टन अनिरुद्ध राय व संचालन शशांक राय ने किया।

BJP leader pays tribute to late Krishnanand and seven party workers takes political dig at Ansari family
भाजपा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय के स्मृति स्थल को नमन करते नेतागण। - फोटो : संवाद

शहीद स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि
शनिवार की सुबह श्रद्धांजलि का क्रम बसनिया चट्टी स्थित शहीद स्तंभ से शुरू हुआ। यहां शहीदों के परिजनों, भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रमुख लोगों में अलका राय, पीयूष राय, आनंद राय मुन्ना, बृजेश राय, मनोज राय, मनीष राय, विनोद राय, हैदर अली टाइगर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed