{"_id":"6aba6221884d287dcc040b02","slug":"bjp-leader-om-prakash-rai-targets-congress-over-questions-being-raised-on-sir-in-ghazipur-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए फैला रही भ्रम, एसआईआर पर उठाए गए सवाल पर ओमप्रकाश राय का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए फैला रही भ्रम, एसआईआर पर उठाए गए सवाल पर ओमप्रकाश राय का पलटवार
Mon, 28 Sep 2026 06:35 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:35 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने एसआईआर पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। सोमवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राय ने कहा कि कांग्रेस अपने गिरते जनाधार और हार के चलते देश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संविधान में निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के समय केवल प्रधानमंत्री के इशारे पर चुनाव आयुक्त की नियुक्ति होती थी। मोदी सरकार आने के बाद निर्वाचन आयोग की नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष की सलाह से चयन होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद न्यायपालिका, सेना और मीडिया पर भी सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि फार्म-6 के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है और एसआईआर का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती है, जबकि ईवीएम से हुए चुनावों में कई प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं और उसके सांसद व विधायक भी चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में बैलेट से चुनाव कराना खर्चीला होगा और इससे अव्यवस्था फैल सकती है।
ओमप्रकाश राय ने राफेल सौदे का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस समय चौकीदार चोर का नारा दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस सौदे को क्लीन चिट दी थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एसआईआर, फार्म-6 समेत अन्य मुद्दों पर निर्णय सुना चुका है। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।