फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP is scared of SP's PDA program: Gopal Yadav

सपा के पीडीए कार्यक्रम से घबरा गई है भाजपा : गोपाल यादव

Thu, 01 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP is scared of SP's PDA program: Gopal Yadav
पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर जानलेवा हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकताओं ने शासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। देश के आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। कहा कि पीडीए कार्यक्रम, सपा की दलितों, पिछड़ों में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।
इसलिए भाजपा के लोग दलितों पर लगातार हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से दलितों के खिलाफ रही है। विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के नेताओं पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला कायराना हरकत है।
विज्ञापन

यह लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान पर हमला है। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया। कहा यह फैसला पीडीए समाज की एकजुटता का परिणाम है। विपक्ष के दबाव में भाजपा सरकार को मजबूरन यह निर्णय लेने पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, त्रिवेणी राम, खुर्शीद अहमद, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, अभिषेक यादव, सूरजराम बागी, अशोक कुमार बिंद, अरुण श्रीवास्तव, रविंद्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, तहसीन अहमद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed