फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP government is bent on dictatorship

तानाशाही पर उतारू है भाजपा सरकार

Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP government is bent on dictatorship
दिलदारनगर में सपा की पदयात्रा रैली को संबोधित करते जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। अगस्त क्रांति पर शुरू हुई सपा की देश बचाओ, देश बनाओ पदयात्रा चौथे दिन शुक्रवार को दिलदारनगर से जमानिया होते हुए करंडा ब्लाक के सोकनी गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। पदयात्रा को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह एवं रामधारी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि नौजवानों का यह संघर्ष खाली नहीं जाएगा। पार्टी संघर्ष करने में विश्वास रखती है। भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। कहा कि वह सत्ता के नशे में चूर होकर मनमाने फैसले ले रही है। ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर वह विरोधियों के साथ बदला ले रही है। भाजपा सरकार का यह रवैया लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन

अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास देश के बेरोजगार युवाओं के लिए कोई योजना नहीं है। सरकार की सारी नीतियां चंद पूंजीपतियों के इशारे पर तय हो रही है। उन्होंने युवाओं से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। पदयात्रा में मन्नू सिंह, विकास यादव, संदीप यादव, राघवेंद्र यादव, अफजल अली, संदीप यादव, रिषु यादव, आजाद राय, संतोष यादव, सुजीत कुमार, मटरू पहलवान, अनिल यादव, कृष्णानंद यादव, रजनीश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed