{"_id":"62fd2a8a0050462a984d8fd9","slug":"bjp-government-could-not-restore-even-a-single-kashmiri-family-ghazipur-news-vns6695687167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी कश्मीरी परिवार को पुनर्स्थापित नहीं कर पाई भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी कश्मीरी परिवार को पुनर्स्थापित नहीं कर पाई भाजपा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त क्रांति दिवस पर आरंभ हुई सपा की देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा नौवें दिन सादात से झोटारी के लिए रवाना हुई। बुधवार को यात्रा को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जखनिया विधान सभा के प्रभारी त्रिवेणी राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह संघर्ष जाया नहीं जाएगा। यह पदयात्रा 2024 में केंद्र में आसीन सरकार को सत्ताच्युत करने का रास्ता प्रशस्त करेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त मोदी जी ने कश्मीरी शरणार्थियों को पुनर्स्थापित करने का वादा किया था लेकिन आठ वर्षों से देश की सत्ता पर आसीन भाजपा सरकार एक भी कश्मीरी परिवार को पुनर्स्थापित नहीं कर पाई। सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। युवा नेता अभिषेक यादव ने कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार महंगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान दुखी हैं। जिस देश का नौजवान दुखी और निराश होगा वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने सभी नौजवानों से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। पदयात्रा में भानू यादव, विजय बहादुर यादव, धर्मदेव यादव, गोपाल यादव, संजय कनौजिया, कमलेश यादव, सुनील यादव, राघवेंद्र यादव, अफजल अली, अमित ठाकुर, संतोष यादव, रामाशीष यादव, आजाद राय, अक्षय यादव, संदीप यादव, अनिल यादव, सुजीत कुमार, संदीप यादव, सत्या, मटरू पहलवान, कृष्णानंद यादव, अविनाश विद्यार्थी, हरेंद्र यादव, अविनाश पांडेय आदि शामिल थे।