{"_id":"6ace7220f76ff7e2f20e9e38","slug":"bjp-gears-up-for-graduate-teacher-mlc-elections-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-162107-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
विज्ञापन
छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी
गाजीपुर। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया है। मंगलवार को छावनी लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। चुनाव संबंधी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के साथ संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाया जाए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ जुटना होगा। उन्होंने चुनाव संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सुमित तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा, डॉ. प्रदीप पाठक, श्यामराज तिवारी और किरन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -