फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP does not believe in dynasty and familyism: Balwant

भाजपा वंशवाद और परिवारवाद में विश्वास नहीं करती: बलवंत

Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP does not believe in dynasty and familyism: Balwant
वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग समाज के किसी भी वर्ग का भला नहीं कर सकते। भाजपा वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। यहां सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त है। ये बातें प्रदेश सरकार की सहकारिता राज्य मंत्री डॉ संगीता बलवंत ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज में राजनीति के प्रति विश्वास का आधार मजबूत हुआ है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपराध को नियंत्रित कर सुरक्षा का वातावरण तैयार किया है। कहा कि पिछड़े वर्ग का विकास और विश्वास भाजपा में पूरी तरह से सुरक्षित है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसका परिणाम यह है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी राज्य की विकास गति रुकी नहीं है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की देश एवं प्रदेश की कुशल सरकारें जनता की अपेक्षाओं के प्रति रात दिन काम करके खरी उतर रही हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद पहली बार बैठक में उपस्थित हुईं सहकारिता राज्य मंत्री को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला पदाधिकारियों को पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज बिंद और मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को डा. संगीता बलवंत ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, रामनरेश कुशवाहा, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, ओमप्रकाश राय प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, राजन प्रजापति, शिवशंकर गुप्ता, मारकंडे गुप्ता, लालसा राजभर, अरविंद प्रजापति,संतोष कुशवाहा, अनिल राजभर आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मनोज बिंद, संचालन गिरेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed