फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP digital Pay

भाजपा कार्यकर्ता डिजिटल पेमेंट करें

Sun, 18 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP digital Pay
भाजयुमो के जिला सम्मेलन में भाग लेते प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक साथ में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में रविवार को लंका मैदान में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ई-पेमेंट और डिजिटल पेमेंट से ही भुगतान करें, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भी डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त कराना चाहते हैं लेकिन सपा, कांग्रेस, बसपा, कम्युनिस्ट और टीएमसी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार 125 करोड़ लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। 50 दिनों के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी। कालाधन से मिली राशि गरीबों के उत्थान में लगेगी। कहा कि मुलायम सिंह यादव जब मुख्यमंत्री थे तो पांच पुल का शिलान्यास किया लेकिन 10 वर्षों बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि युवाओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार निश्चित बनेगी। बसपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए सपा की सरकार ने लोहिया के समाजवाद को बदल कर परिवारवाद बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की हवा चल रही है। कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की है। आतंकवाद से लेकर भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने ही बढ़ावा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पूर्व संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष को तलवार देकर स्वागत किया। 


इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, केदारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, पशुपतिनाथ राय, प्रो. बाबूलाल बलवंत, रामहित राम, विजयशंकर राय, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, शारदा चौहान, कोआपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा, रविन्द्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र राय, विनोद राय, प्रभुनाथ चौहान, सुधाकर कुशवाहा, अजय राय दारा, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed