फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Biswvijeta taken right away

विश्वविजेता को लिया हाथोंहाथ

Tue, 20 Dec 2016 10:36 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Biswvijeta taken right away
अजीत कुमार पांडेय के वापस लौटने पर सैदपुर के करमपुर रोड पर स्वागत करने के लिए लगी लोगों की भीड़।

विज्ञापन
जूनियर विश्व कप हाकी जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी एवं अपने लाडले का क्षेत्र के लोगों ने पलकों पर बिठाकर नायक सरीखा स्वागत किया। करीब डेढ़ दशक बाद देश को मिली इस उपलब्धि में सहयोग करने वाले अजीत अपने इस अभूतपूर्व स्वागत से निहाल हो गए।

जूनियर विश्व कप हाकी का खिताबी मुकाबला रविवार को लखनऊ में आयोजित था। फाइनल में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से पराजित किया। इस सफलता के बाद विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी अजीत कुमार पांडेय का आज घर वापसी पर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। सिधोना से करमपुर गांव तक अजीत का दर्जनों जगहों पर स्वागत किया गया। गांव में उसके घर स्वागत करने वालों तथा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिले की सीमा में सिधोना, गोपालपुर, ओड़िहार, जोहरगंज, सैदपुर, गैवीपुर, भदैला एवं करमपुर में में लोगों ने इस होनहार का स्वागत करते हुए उसे फूल-माला से लाद दिया। डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ कई दर्जन मोटरसाइकल सवार उत्साही लोगों ने जुलूस की शक्ल में अजीत की अगवानी की। ओड़िहार में आनंद यादव, प्रदीप यादव, रिंकू गुप्ता, इम्तियाज, प्रदीप सिंह, शुभम सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सैदपुर कोतवाली के पास डा. प्रदीप यादव के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सैदपुर नगर में युवा शक्ति संघ के नेतृत्व में अजीत के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। इसमें अजीत एवं उनके पिता जयप्रकाश पांडेय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, शमशेर सिंह, सभासद शिशिर सोनकर, राजेश कुमार, सुजीत सिंह, रमेश सोनकर आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम मोदनवाल के नेतृत्व में स्वागत    किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed