फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Birsa Munda protected social and cultural values

Ghazipur News: बिरसा मुंडा ने की सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा

Sat, 16 Nov 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda protected social and cultural values
गाजीपुर। जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से कई स्थानों पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व वीरतापूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही गई। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण करके कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल व जमीन के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत तथा विषय प्रवर्तन किया। आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जनजाति समुदाय को संगठित करके एक बहुत बड़ा आंदोलन बहुत ही कम उम्र में खड़ा कर देने का श्रेय बिरसा मुंडा को जाता है। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए। वहीं पदयात्रा के साथ-साथ निबंध, पेंटिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अर्पित वर्मा प्रथम, मंजिली गुप्ता द्वितीय तथा तबस्सुम बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अमित कुमार प्रथम, परी वर्मा द्वितीय तथा परी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शालू गोस्वामी प्रथम, अर्पित द्वितीय तथा आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अपना दल एस की ओर से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामनिवास गोंड, रविंद्र कुमार बिंद, उमेश गोंड, उमेश चंद्र, लक्ष्मण गोंड, रोशन कुशवाहा, दीक्षा बिंद, अरून कुमार , विधि कुमारी, शिवा, रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों-युगों तक देती रहेगी प्रेरणा : कृष्ण बिहारी राय



गाजीपुर। बिरसा मुंडा की जयंती शुक्रवार को जन जातीय गौरव दिवस के रूप में भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर मनाई गई मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और स्वतंत्रता के लिए कम उम्र में लंबा संघर्ष किया। उनकी गौरव गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। वह 25 वर्ष की अवस्था में देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए। इस मौके पर पंचदेव गोंड, अवधेश राजभर, विनोद खरवार, प्रमोद राय, पवन खरवार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती



मरदह। बिरसा मुंडा की जयंती को शुक्रवार को गौरव दिवस के रूप में क्षेत्र के भड़सर पंचायत भवन पर मनाया गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र खरवार ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष गाथा को सभी जनजातीय समुदाय को जानना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कमलेश गोंड ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ ही बलिदान को स्मरण कराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, दीपक गोंड, अंतिम खरवार, बिजवंती, रणधीर कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed