{"_id":"614c223c8ebc3e0de34957d1","slug":"bike-riding-miscreants-shot-businessman-in-ghazipur-who-sleeping-outside-house-his-condition-critical","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः घर के बाहर सो रहे व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः घर के बाहर सो रहे व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 23 Sep 2021 12:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 PM IST
सार
गाजीपुर मौधा गांव निवासी संजय सिंह (55) परिवार के साथ व्यवसाय के सिलसिले में प्रयागराज रहते हैं। हाल ही में गांव आए थे।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर चारपाई पर सो रहे व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव निवासी संजय सिंह (55) परिवार के साथ व्यवसाय के सिलसिले में प्रयागराज रहते हैं। वह 17 सितंबर को गांव आए थे। बुधवार देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। वहीं उनका बड़ा पुत्र अश्वनी भी पास में ही दूसरे चारपाई पर सो रहा था। गुरुवार तड़के दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे और संजय सिंह को लक्ष्य कर गोली चला दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली संजय के गाल को चिरते हुए जबड़े में जा फंसी। इधर, आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आननफानन घायल को लेकर वाराणसी निजी अस्पताल लेकर रवाना हो गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गई। इस संबंध में खानपुर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है।